चित्तौड़गढ़ में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी की कथित अन्यायपूर्ण गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को एमपीपीजी कॉलेज में जोरदार प्रदर्शन किया गया। एनएसयूआई कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजय राव के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं व कार्यकर्ताओं ने कॉलेज का मुख्य चैनल गेट बंद कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।