देहरादून: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सचिवालय में मुख्य सचिव से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव आनंद वर्धन को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कांग्रेस ने चारधाम यात्रा में लगातार हो रही हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं पर सवाल उठाए हैं। ज्ञापन में कांग्रेस ने डीजीसीए और एटीसी नियमों के पालन, खटारा हेलीकॉप्टरों पर प्रतिबंध और पारदर्शी उड्डयन नीति की मांग की।