देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मालसी में श्रमिक सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के मालसी में उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत श्रमिक सुविधा केन्द्र का उद्घाटन किया। अब इस केन्द्र के माध्यम से श्रमिकों को बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। इस मौके पर मंत्री ने कई श्रमिक लाभार्थियों को सम्मानित किया।