देहरादून: नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने मंगलवार को मोथरावाला सपेरा बस्ती के पास से गिरफ्तार महिला नशा तस्कर को कोर्ट में किया पेश
देहरादून की नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने एक महिला नशा तस्कर माला पत्नी विजय नाथ निवासी सपेरा बस्ती मोथरावाला, थाना नेहरू कॉलोनी, जनपद देहरादून, उम्र 45 वर्ष है को कोर्ट में पेश किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला से 8.50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है। पकड़ी गई स्मैक की कीमत ढ़ाई लाख रुपए बताई जा रही है.