हज़ारीबाग: हजारीबाग में 16 अक्टूबर को सजेगी भव्य डांडिया रात्रि
हजारीबाग में नवरात्र के उत्साह के बीच 16 अक्टूबर को श्री विनायक होटल में द बिगेस्ट डांडिया नाइट का आयोजन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में महिला और पुरुष पारंपरिक गरबा परिधान में शामिल होकर डांडिया की धुन पर थिरकेंगे। आयोजन को खास बनाने के लिए मुंबई से डीजे अंकिता पहुंचेंगी।