Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी

केलाखेड़ा एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में 36 घंटे में लूट का खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार केलाखेड़ा थाना पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में महज 36 घंटे के भीतर बुजुर्ग महिला से कुंडल लूट की सनसनीखेज घटना का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने लूटे गए सोने के कुंडल, ₹380 नकद और एक ओप्पो मोबाइल फोन भी बरामद किया। पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को मजरा रहमतुल्ला निवासी नरेश कुमार ने डायल-112 पर सूचना दी कि उनकी माता सुबह टहलने निकली थीं। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके कानों से सोने के कुंडल छीन लिए और उन्हें खेत में धक्का देकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना केलाखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में मामले की जांच शुरू की गई। अगले दिन पीड़िता के पुत्र निशान सिंह की तहरीर पर थाना केलाखेड़ा में मु.अ.सं. 91/2026 धारा 309(4) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने तीन विशेष टीमें गठित कीं। जांच के दौरान लगभग 60 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, 40 संदिग्धों की पहचान की गई तथा तकनीकी सर्विलांस, बीट पुलिसिंग और मुखबिर तंत्र की सहायता से लगातार कार्रवाई की गई। 19 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बोर नदी पुल के पास से रामस्वरुप (35 वर्ष), पुत्र रामदीन, निवासी चंदनपुरा, डाम वाली गली, थाना केलाखेड़ा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह गदरपुर स्थित एक राइस मिल में बॉयलर चलाने का काम करता है। उसने कई दिनों तक बुजुर्ग महिला को अकेले टहलते और कानों में सोने के कुंडल पहने देखा था। लालच में आकर उसने सुनसान स्थान पर महिला को धक्का देकर खेत में गिराया और उनके कानों से कुंडल लूट लिए। आरोपी उन्हें बेचने के लिए रामपुर जाने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। बरामदगी एक जोड़ी सोने के कुंडल ₹380 नकद एक ओप्पो मोबाइल फोन इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष मनीष खत्री के नेतृत्व में थाना केलाखेड़ा की पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से घटना का शीघ्र खुलासा होने पर क्षेत्र के लोगों ने पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।

MORE NEWS

वीडियो: नैनीताल नगर पालिका में हाई वोल्टेज ड्रामा, ईओ और सभासदों के बीच तीखी बहस

वीडियो: नैनीताल नगर पालिका में हाई वोल्टेज ड्रामा, ईओ और सभासदों के बीच तीखी बहस

Bajpur, Udham Singh Nagar | Jul 19, 2026

बेरिया दौलत की निराश्रित गोवंश को सुरक्षित पहुंचाया गया बाजपुर गौशाला

बाजपुर। ग्राम बेरिया दौलत में लंबे समय से निराश्रित अवस्था में घूम रही एक गोवंश को रविवार को सामाजिक सहयोग से सुरक्षित बाजपुर गौशाला पहुंचाया गया। गांव में लंबे समय से घूम रही इस गाय के कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी, जिसे देखते हुए स्थानीय लोगों ने पहल कर उसका संरक्षण सुनिश्चित कराया। अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष यशपाल राजहंस के प्रयासों से गोवंश को गौशाला भेजने की व्यवस्था की गई। पूर्व बजरंग दल प्रखंड संयोजक एवं वर्तमान युवा मोर्चा मंडल महामंत्री गौरव तथा समाजसेवी रोहित तुली ने बताया कि निराश्रित गोवंश काफी समय से गांव में भटक रही थी, जिससे ग्रामीणों के साथ-साथ स्वयं गोवंश की सुरक्षा भी चिंता का विषय बनी हुई थी। रविवार को एडवोकेट एवं समाजसेवी रोहित तुली, निक्का जेलदार, सागर तथा अन्य सहयोगियों ने मिलकर गोवंश को सुरक्षित पिकअप वाहन में बैठाकर बाजपुर गौशाला पहुंचाया। ग्रामीणों ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे गोवंश को सुरक्षित आश्रय मिलने के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी।

बेरिया दौलत की निराश्रित गोवंश को सुरक्षित पहुंचाया गया बाजपुर गौशाला बाजपुर। ग्राम बेरिया दौलत में लंबे समय से निराश्रित अवस्था में घूम रही एक गोवंश को रविवार को सामाजिक सहयोग से सुरक्षित बाजपुर गौशाला पहुंचाया गया। गांव में लंबे समय से घूम रही इस गाय के कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी, जिसे देखते हुए स्थानीय लोगों ने पहल कर उसका संरक्षण सुनिश्चित कराया। अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष यशपाल राजहंस के प्रयासों से गोवंश को गौशाला भेजने की व्यवस्था की गई। पूर्व बजरंग दल प्रखंड संयोजक एवं वर्तमान युवा मोर्चा मंडल महामंत्री गौरव तथा समाजसेवी रोहित तुली ने बताया कि निराश्रित गोवंश काफी समय से गांव में भटक रही थी, जिससे ग्रामीणों के साथ-साथ स्वयं गोवंश की सुरक्षा भी चिंता का विषय बनी हुई थी। रविवार को एडवोकेट एवं समाजसेवी रोहित तुली, निक्का जेलदार, सागर तथा अन्य सहयोगियों ने मिलकर गोवंश को सुरक्षित पिकअप वाहन में बैठाकर बाजपुर गौशाला पहुंचाया। ग्रामीणों ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे गोवंश को सुरक्षित आश्रय मिलने के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी।

Bajpur, Udham Singh Nagar | Jul 19, 2026