हटा: कांटी, मडियादो और रजपुरा हाई स्कूलों में बनेंगी प्रयोगशालाएं, हटा विधायक उमादेवी खटीक ने किया भूमिपूजन
Hatta, Damoh | May 20, 2026 हटा ब्लाक के कांटी, मडियादो और रजपुरा हाई स्कूल में तीन- तीन लेब कक्ष स्वीकृत किए गए है जिनका निर्माण ग्रामीण यांत्रिकी सेवा दमोह द्वारा कराया जाएगा करीब डेढ़ करोड़ की लागत से स्वीकृत इन कक्षों के निर्माण के लिए हटा विधायक उमादेवी खटीक ने आज भूमि पूजन किया तीनो स्कूलों में भौतिकी, जीव विज्ञान और रसायन विज्ञान की लैब संचलन हेतु तीन तीन कक्ष बनाए जाने है