खानपुर: सारोला कलां कस्बे में अवैध गैस रिफिलिंग पर खाद्य विभाग ने की कार्रवाई, 15 सिलेंडर किए ज़ब्त
सारोला कलां कस्बे में अवैध गैस रिफिलिंग पर खाद्य विभाग ने आज गुरुवार को दोपहर 12:00 के लगभग कार्रवाई करते हुए 15 सिलेंडर जप्त कर लिए। जिला रसद अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान शिवम प्रजापति की दुकान से कुल 15 गैस सिलेंडर जप्त किए गए जिनमें 14 घरेलू व एक वाणिज्यक गैस सिलेंडर शामिल है साथ ही एक इलेक्ट्रॉनिक मोटर भी बरामद की गई ।