सिसई: नागफनी रापुटोली में अंचल कर्मियों ने अतिक्रमण का सीमांकन कर हटाने के दिए निर्देश
Sisai, Gumla | Dec 18, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के नागफनी रापुटोली में अंचलकर्मियों ने उपायुक्त के निर्देश पर अतिक्रमण करने वालों का सीमांकन कर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया।अंचलकर्मी दिलीप सिंह ने बुधवार शाम जानकारी देते हुए बताया कि आज नागफनी रापुटोली में अतिक्रमण करने वालों का सीमांकन किया गया।2 जनवरी तक उन्हें अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया,अन्यथा 3 तारीख को कार्रवाई की जाएगी।