सिसई: नगर बगाल टोली में पूस चांद जत्रा का आयोजन, हजारों की भीड़ उमड़ी
Sisai, Gumla | Dec 16, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के नगर बगाल टोली में सोमवार शाम पूस चांद जत्रा का आयोजन हुआ। जिसमें क्षेत्र भर से हजारों की संख्या में ग्रामीण आए हुए थे।जत्रा की शुरुआत पहान पुजारों के द्वारा सरना स्थल में पारंपरिक विधि विधान के साथ पूजा पाठ के साथ हुआ। सिसई प्रखंड के भी 20 सूत्री अध्यक्ष रवि उरांव ने इस अवसर पर नगर पंचायत के सभी पहान पुजारों को सरना गमछा दिया।