सिसई: नेशनल हाईवे बाईपास पर पोटरो के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो क्षतिग्रस्त, चालक घायल
Sisai, Gumla | Dec 17, 2024 सिसई थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 43 के बाईपास में पोटरो के पास मंगलवार रात एक अज्ञात वाहन के द्वारा जे एच01एफ8031 नंबर की ऑटो को जबरदस्त टक्कर मार दी गई।जिसके कारण ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वही इस दुर्घटना में पोढ़ा गांव निवासी ऑटो चालक जीत वाहन साहू बुरी तरह से घायल हो गया। साथ ही साथ उसमें सवार उसकी पत्नी को भी हल्की चोट आई।