सिसई: पुराने प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में उद्यान विकास योजना के तहत बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित
Sisai, Gumla | Dec 18, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के पुराने प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में बुधवार दोपहर उद्यान विकास योजना अंतर्गत सब्जी की खेती का तकनीकी प्रत्यक्षण एवं मिर्चा की खेती हेतु बीज वितरण का कार्यक्रम आयोजन हुआ। बीज वितरण के लिए जिला उद्यान पदाधिकारी डा तमन्ना परवीन उपस्थिति रही। उन्होंने जेएसएलपीएस द्वारा चयनित महिला किसानों के बीच बीच का वितरण किया।