फिरोज़ाबाद: पान मसाला एवं जर्दा तंबाकू की अलग-अलग बिक्री आदेश पर रोक की मांग, व्यापारियों ने डीएम कार्यालय पर एडीएम को दिया ज्ञापन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने दबरई स्थित डीएम कार्यालय पर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन अपर जिला अधिकारी विशु राजा को दिया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल ने सरकार के द्वारा पान मसाला एवं जर्दा तंबाकू की अलग-अलग बिक्री का जो आदेश दिया है उसे पर रोक लगाने की मांग की गई।