फिरोज़ाबाद: गांव सेटई में एक किसान का पड़ा मिला खेत में शव,परिजनों ने सर्पदंश लगायी आशंका
फ़िरोज़ाबाद के थाना फरिहा क्षेत्र के गांव सेटई में 55 वर्षीय विनोद नामक किसान खेत में अचेत हालत में पड़ा मिला। जिसको आनन फानन में जिला अस्पताल लाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने किसान को मृत घोषित कर दिया। परिजन किसान की सर्पदंश से मौत की आशंका जताई है। परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराये अस्पताल से घर ले गये।