फिरोज़ाबाद: मायापुरी गली नंबर-2 निवासी महिला के घर में आग लगने से हुआ हजारों का नुकसान, मौके पर पहुंचे सदर विधायक
थाना उत्तर क्षेत्र मायापुरी गली नंबर दो में श्रीमती गंगा देवी वाल्मीकि पत्नी जितेंद्र वाल्मीकि के घर में बीती रात आग लगने से हजारों का नुकसान हो गया। बताया गया उक्त दंपत्ति पेड़ों की टहनियों से डलिया बनाने का कार्य कर जीविका चला रहे हैं। सदर विधायक मनीष असीजा ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली।