फिरोज़ाबाद: थाना रसूलपुर क्षेत्र आसफाबाद रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, नहीं हुई शिनाख्त
थाना रसूलपुर क्षेत्र आसफाबाद रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना थाना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त का काफी प्रयास किया, मगर शिनाख्त नहीं हो सकी। शव की शिनाख्त न होने पर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां शव को विच्छेदन गृह में रखवाया गया। उम्र करीबन 30 वर्ष बतायी गयी।