8 देशी पिस्टल और 10 जिंदा राउंड के साथ आरोपी गिरफ्तार
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशन में शिवपुरी पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिरसौद एवं चौकी हिम्मतपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 32 बोर की 08 देशी पिस्टल एवं 32 बोर के 10 जिंदा राउंड बरामद किए गए हैं।
बरामद हथियार एवं कारतूसों की कुल कीमत करीब 3 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर मामले में आगे की जांच की जा रही है तथा हथियारों के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
P.NEWZ INDIA | पत्रकार राम मनोहर मिश्रा
Karera, Shivpuri | Sep 26, 2026