बैराड़ पुलिस की कार्रवाई: 1 किलो 138 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार
बैराड़। थाना बैराड़ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरोपी मातादीन शर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 138 ग्राम गांजा तथा ₹3,730 नगद बरामद किया।
पुलिस के अनुसार बरामद गांजा एवं नगदी सहित कुल माल की कीमत करीब ₹23,730 बताई गई है। कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ अभियान जारी है।