मेदिनीनगर (डालटनगंज): कंडा में कार और ट्रक की टक्कर में दूल्हे के चचेरे भाई की हुई मौत, फुफेरे भाई की मौके पर ही मौत हो गई थी
पलामू जिले के नावाबजार थाना क्षेत्र के कंडा में कार-ट्रक के टक्कर से जख्मी दूसरे युवक मनीष यादव पिता ननदेव यादव ने भी दम तोड़ दिया है। सोमवार को एक युवक की मौत हुई थी। दूसरे युवक की डेड बॉडी का पोस्टमार्टम उपायुक्त के निर्देश पर सोमवार रात एमआरएमसीएच में किया गया मंगलवार दोपहर 12 बजे दाह संस्कार हुआ। मनीष छतरपुर के खोड़ी गांव का रहने वाला था।