औरैया: दिबियापुर में सिंचाई विभाग की टीम पर हुआ हमला, कार्य में बाधा उत्पन्न करने के संबंध में सीओ ने दी जानकारी
दिबियापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिया तोड़ने के मामले में हुए विवाद के संबंध में सीओ सदर अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया तहरीर के आधार पर एक नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है।