हसपुरा: श्मशान स्थल में वन महोत्सव सप्ताह समापन के दूसरे दिन समाजसेवियों ने लगाए पौधे, पौधों को बचाने का लिया संकल्प
हसपुरा शहर के श्मशान स्थल में वन महोत्सव सप्ताह समापन के दूसरे दिन बुधवार को समाजसेवियों ने बरगद, पीपल सहित तुलशी व विभिन्न तरह के फुलों का पौधा लगाया। पौधा लगाते हुए बिहार पेंशनर समाज के प्रखंड उपाध्यक्ष हृदयानंद सिंह ने कहा पौधा केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करता बल्कि आनेवाली पीढियों के लिए बरदान साबित होगा।