बरहरुवा: झारखंड के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की जमानत पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटी
ग्रामीण विकास विभाग से जुड़े कथित भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तकरीबन दो वर्षों से जेल में बंद झारखंड के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री सह वरिष्ठ नेता आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से सोमवार को मिली जमानत के उपरांत कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल देखा गया।