मिर्ज़ापुर: विंध्य धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ की बैठक
विंध्य धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कलेक्ट्रेट में बुधवार की दोपहर 3:00 बजे अधिकारियों के साथ बैठक किया। जिसमें गंगा घाटों, काली खोह, अष्टभुजा में मार्ग चौड़ीकरण के लिए प्रस्ताव भेजा गया। जनप्रतिनिधियों के द्वारा दिए गए प्रस्ताव पर भी उन्होंने चर्चा की।