मिर्ज़ापुर: राजगढ़ में अनियंत्रित मैजिक ने खड़ी ट्रक में मारी टक्कर, मलाधरपुर गांव निवासी चालक गंभीर रूप से घायल
चिल्ह थाना क्षेत्र के मलाधरपुर गांव निवासी चालक राजगढ़ में अनियंत्रित मैजिक खड़ी ट्रक में भिड़ जाने से चालक घायल हो गया। घायल चालक चंद्रबली पुत्र मटरू झारखंड मैजिक लेकर गया था। वापसी के दौरान राजगढ़ में मैजिक अनियंत्रित हो गया और खड़ी ट्रक में भीड़ गया। जिससे वह घायल हो गया। मंडलीय अस्पताल में घायल चालक का इलाज चल रहा है।