महनार: नगर के वार्ड-16 टांडा चौरी में चोरों ने राशन दुकान से की नकदी और अन्य सामान की चोरी, घटना CCTV में कैद
महनार थाना क्षेत्र के टांडा चौरी वार्ड संख्या 16 में बीती रात चोरों ने एक राशन दुकान में घुसकर दुकान के गल्ला में रखे नगदी सहित अन्य सामानों की चोरी कर ली।वही चोरी की पूरी बारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।इस संबंध में राशन दुकानदार कमल साह ने सोमवार की सुबह करीब 8 बजे बताया कि वह रविवार की रात दुकान बंद कर घर चले गए,सारा पैसा गल्ला में था