महनार: महमदपुर वार्ड संख्या 10 में एलेवेस्टर चढ़ाने के दौरान गिरने के कारण 42 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत
महनार थाना क्षेत्र के महमदपुर वार्ड संख्या 10 में शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे एलेवेस्टर चढ़ाने के दौरान गिरने से एक 42 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक महमदपुर वार्ड संख्या 10 निवासी स्व राजेंद्र सहनी के पुत्र विनोद सहनी बताया गया है।इधर घटना की सूचना पर पहुंची महनार थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।