महनार: नगर के स्टेशन रोड स्थित प्रखंड कार्यालय में महनार प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई
महनार नगर के स्टेशन रोड स्थित प्रखंड कार्यालय में महनार प्रखंड कांग्रेस कमेटी की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष पवन झा के अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली के प्रतिनिधि जेपी धायल एवं जिला अध्यक्ष राज किशोर चौदह मौजूद रहे. बैठक के दौरान बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा की गई।