महनार: हसनपुर बिसाई गांव में दो ई-रिक्शा की टक्कर, दोनों चालक घायल, महनार CHC में भर्ती
महनार थाना क्षेत्र के हसनपर बिसाई गांव में शनिवार को दो रिक्शा के बीच आमने सामने की सीधी टक्कर हो गई जिस घटना में दोनों ई रिक्शा का चालक जख्मी हो गया।घटना के बाद शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार में भर्ती कराया गया।ई रिक्शा चालक महनार नगर के खरजम्मा निवासी भोला कुमार एवं दशरथ रजक बताया गया है।