महनार: जावज गांव में घर में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख
महनार थाना क्षेत्र के जावज गांव में शनिवार की रात करीब 1 बजे एक घर मे अचानक भीषण आग लग गई जिसके कारण घर मे घर का सारा सामान आग में जलकर राख हो गया।घटना को लेकर रविवार की सुबह करीब 9 बजे बताया गया कि बीती रात सोए अवस्था मे प्यारे सिंह की घर मे अचानक आग लग गई।आग लगने की भनक जैसे ही घर के लोगों को हुई जिसके बाद सभी घर से बाहर निकले और हो हल्ला करने लगे।