मीनापुर: अली नेउरा पंचायत के वार्ड संख्या 1 में कद्दू के खेत में युवक का मिला शव
मीनापुर थाना क्षेत्र के अली नेउरा पंचायत के वार्ड संख्या एक में कद्दू के खेत में एक युवक की शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई । युवक की पहचाना राघोपुर पंचायत के अर्जुन पासवान के रूप में हुई है । मृतक के भाई ने बताया की पैसा की लेनदेन की वजह से हत्या कर दिया गया है । घटना की खबर सुनते ही परिजन का रोते रोते बुरा हाल है । मृतक का छोटे छोटे तीन बच्चे है ।