गरोठ थाना क्षेत्र के ग्राम बामनी स्थित रोज्या मानपुरा मोड़ पर 20 फरवरी को हुए सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार फरियादी गोविंद सिंह सौंधिया अपने बड़े पापा के बेटे के साथ किराना दुकान पर पैदल जा रहे थे। दोपहर करीब 2:30 से 3 बजे के बीच तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर चालक बालुसिंह ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए दशरथ सिंह को टक्कर मार दी