लखीसराय: किऊल-जमालपुर रेल खंड में अभयपुर एवं घोघी बरियारपुर स्टेशन के मध्य ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत
मंगलवार को किऊल-जमालपुर रेलखंड मैं अभयपुर एवं घोघी बरियारपुर रेलवे स्टेशन के बीच पोल संख्या 382/06 के समीप ट्रेन संख्या 73422 किऊल -जमालपुर डीएमयू की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई. अपराह्न 1 बजे मिली जानकारी के मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेजा गया है.