पातेपुर: पातेपुर में बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, BDO, CO एवं थानाध्यक्ष लगातार करते रहे गश्त
पातेपुर में बकरीद पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। गुरुवार की सुबह 8 बजे से ही पातेपुर बीडीओ दीपक कुमार, सीओ प्रभात कुमार, पातेपुर थानाध्यक्ष रौशन कुमार, बलिगांव थानाध्यक्ष राम निवास कुमार के साथ अन्य थानों की पुलिस लगातार क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा ले रहे है।