मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन थाना परिसर पर शिवरात्रि पर्व के अवसर पर यज्ञ, आहुति, महापूजन और महा आरती का आयोजन हुआ
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सिटी थाना मारवाड़ जंक्शन पर थाना अधिकारी राजेंद्र कुमार खदाव के नेतृत्व में थाना परिसर के शिव मंदिर में यज्ञ आहुतियां एवं महापूजन का आयोजन हुआ, महापूजन में समस्त जवानों ने यज्ञ में आहुतियां प्रदान कर क्षेत्र में अमन खुशहाली और शांति की कामना की ,पूजन में स्थानीय नगर वासी भी सम्मिलित हुए।