भीलवाड़ा: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान, कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी
भीलवाड़ा। अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ (पंजीकृत) के आह्वान पर प्रदेशभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने अपनी लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन महाहड़ताल शुरू करने की घोषणा की है। इसी क्रम में आंगनबाड़ी संघ ब्लॉक सवाणा, जिला भीलवाड़ा ने भी बाल विकास परियोजना अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार और तालाबंदी की।