गुना: फतेहगढ़ तिराहे पर NH-46 पर हादसा, सूरत से झांसी जा रहे मजदूरों का ऑटो ट्रक से टकराया, एक ही परिवार के आठ घायल
Guna, Guna | Apr 21, 2026 गुना कैंट थाना की नेशनल हाईवे 46 के फतेहगढ़ तिराहे पर ऑटो और ट्रक की टक्कर हो गई 21 अप्रैल को दर्ज मामले में ऑटो चालक मिलन कुमार ने कहा, सूरत से मजदूरी कर यूपी झांसी घर जा रहे थे। सोमवार को ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, ऑटो भिड़ गया। दो महिलाएं, एक व्यक्ति और पांच बच्चे घायल हो गए। कैंट थाना पुलिस ने ट्रक चालक पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है।