कोलेबिरा: शाहपुर गांव में बारिश से दो घर क्षतिग्रस्त
रविवार को 4:40 बजे बताया गया कोलेबिरा प्रखंड अंतर्गत शाहपुर पंचायत के खास शाहपुर गांव में लगातार हो रही बारिश ने दो गरीब परिवारों को बेघर कर दिया। गांव के छेदिया बड़ाईक, पिता स्व. करमदयाल बड़ाईक और आरती देवी, पति सीताराम बड़ाईक का कच्चा मिट्टी का मकान बारिश के कारण पूरी तरह ध्वस्त हो गया। दोनों परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं,