कोलेबिरा: सावन के पहले सोमवार पर शंख नदी से जल लेकर कुंजनगर शिवधाम पहुंची कांवड़ियों की टोली
सिमडेगा: आदिवासी बहुल क्षेत्र सिमडेगा सावन आते ही शिवमय हो गया। सावन के पहले सोमवार को सुबह 9 बजे कांवरियों की टोली ने कुंजनगर शिवधाम में बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।सिमडेगा में सुबह से हो रही बारिश भी भक्तों को विचलित नहीं कर सकी। लगातार बारिश के बीच कावड़ियों की टोली शंख नदी से जल उठाकर करीब 10 किलोमीटर लंबी यात्रा झूमते-नाचते तय कर कुंजनगर शिवधाम पहुँची