कोलेबिरा: कोलेबिरा में घूरती रथ मेला संपन्न, बारिश के बीच भी भक्तों में दिखा जोश
कोलेबिरा में शनिवार को 5 बजे घूरती रथ मेला का आयोजन पारंपरिक श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।रथ यात्रा के दौरान मूसलधार बारिश हुई, लेकिन इससे श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। भक्तगण हरि बोल और जय जगन्नाथ के नारों के साथ रथ खींचते नजर आए।