कोलेबिरा: मोहर्रम पर कोलेबिरा विधायक का दौरा, पगड़ी बांधकर हुआ स्वागत
सोमवार शाम 4 बजे मोहर्रम के अवसर पर कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने विधानसभा क्षेत्र के कई स्थानों का दौरा किया। इस दौरान लोगों ने उन्हें पारंपरिक पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।विधायक ने कहा कि मोहर्रम का महीना त्याग, बलिदान और इंसाफ की राह पर अडिग रहने का प्रतीक है।