नवादा: नवादा में फलेरिया (हाथी पांव) का बढ़ता प्रकोप, 100 में 5 लोग संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया अभियान
नवादा जिले में फलेरिया (हाथी पांव) का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, हर 100 व्यक्तियों के सैंपल में से पांच लोग इस बीमारी से संक्रमित पाए जा रहे हैं, जो एक चिंताजनक स्थिति है।इस गंभीर स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ा अभियान शुरू किया है।