रामानुजगंज: नशे की लत ने युवक की जान ली, दोस्त ने भी खाया जहर; देवीगंज की घटना से मचा हड़कंप
रामानुजगंज शुक्रवार थाना रामानुजगंज अंतर्गत ग्राम देवीगंज में नशे की लत से जुड़ी दो घटनाओं ने गांव में हड़कंप मचा दिया। शराब पीने के बाद दोबारा शराब के लिए पैसे नहीं मिलने से नाराज 20 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, घटना के करीब एक घंटे बाद उसके 19 वर्षीय दोस्त ने भी जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल बलरामपुर ले जाया गया,