बक्सर: वामन ग्लोबल फाउंडेशन द्वारा वामन द्वादशी पर भगवान वामन की रथ यात्रा, महाप्रसाद का होगा वितरण
Buxar, Buxar | Sep 4, 2025 बक्सर में वामन द्वादशी के अवसर पर भगवान वामन की भव्य रथयात्रा निकाली गई। वामन ग्लोबल फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित इस विशाल रथयात्रा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। शोभायात्रा के सम्पन्न होने के बाद भक्तों के लिए भव्य महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। आयोजन समिति ने व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जगह-जगह स्वयंसेवकों की तैनाती की है।