मंझनपुर: टी-20 विश्व कप में भारत की जीत के साथ तथागत की तपोभूमि में मंझनपुर समेत विभिन्न इलाकों में मनाया गया जश्न
-20 विश्व कप में भारत की जीत के साथ शनिवार रात तथागत की तपोभूमि में जश्न शुरू हो गया। क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर आतिशबाजी की। ढोल-नगाड़ों की धुन पर ठुमके लगाए। सोशल मीडिया पर मध्य रात्रि तक एक-दूसरे को बधाई देने का सिलसिला चलता रहा। वहीं मंझनपुर, करारी समेत विभिन्न इलाकों में एक दूसरे को जीत की बधाई दी गई।