मंझनपुर: मोहब्बतपुर पइंसा थाने में आगामी मोहर्रम त्योहार के दृष्टिगत ताजियादारों एवं सभ्रांत व्यक्तियों के साथ सीओ ने की बैठक
मंझनपुर सर्किल के मोहब्बतपुर पइंसा थाने में सीओ सत्येंद्र तिवारी ने आगामी मोहर्रम त्योहार के दृष्टिगत ताजियादारो एवं सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की बैठक की। इस दौरान मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के ताजियादार एवं सम्भ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे। सीओ ने शांति व्यवस्था के साथ त्योहार मनाने की अपील की है।