मंझनपुर: कठारे गांव में अवैध तरीके से बालू डंप, लोकेशन सहित फ़ोटो वायरल, जांच और कार्रवाई नहीं होने से खनन विभाग पर खड़े हुए सवाल
सरसवां विकास खंड क्षेत्र के कठारे गांव में कथित तौर पर अवैध तरीके से बालू डंप की गई है। रविवार को इसकी फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो गई। लोकेशन सहित फोटो प्रसारित होने के बाद भी जांच और कार्रवाई नहीं होने से खनन विभाग पर सवाल खड़े हो गए हैं। मंझनपुर एसडीएम का कहना है कि अवैध ढंग से डंप बालू का फोटो वायरल हुआ है तो इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी