मंझनपुर: सेवानिवृत्त हुए पांच पुलिसकर्मियों को अपर पुलिस अधीक्षक ने पुष्प माला पहनाकर दी ससम्मान विदाई
मंझनपुर पुलिस कार्यालय में एएसपी ने सेवानिवृत्त हुए पांच पुलिसकर्मियों को पुष्प माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर, प्रशस्ति पत्र देकर ससम्मान विदाई दी है। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक लिपिक मनोरमा देवी, उपनिरीक्षक महेंद्र प्रसाद सिंह, लीडिंग फायरमैन गुरु प्रसाद सिंह, आरक्षी मनोज तिवारी व कुक देवनाथ सेवानिवृत्त हुए हैं।