मंझनपुर: मंझनपुर जिला अस्पताल में मर्ज कोई भी हो मरीजों को मिलता एक जैसा खाना न पोषण की चिंता न मेन्यू की
मंझनपुर जिला अस्पताल का खाना मरीजों का मर्ज और बढ़ा रहा है। अस्पताल में भर्ती मरीजों को बीमारी कुछ भी हो खाना एक जैसा ही मिल रहा है। इस ओर न तो डाक्टर ध्यान दे रहे हैं और न ही खाना उपलब्ध कराने वाले जिम्मेदार। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ सुनील शुक्ला ने बताया मरीजों को क्या भोजन दिया जा रहा है और कितने मरीजों को भोजन दिया गया इसकी जानकारी नहीं है।