नवादा: इनर व्हील ने डायलिसिस मरीजों के परिजनों के बीच सदर अस्पताल सहित अन्य स्थानों पर वितरित किए फल व आवश्यक सामग्री
Nawada, Nawada | Jul 8, 2026 नवादा: सदर अस्पताल सहित जिले के विभिन्न डायलिसिस सेंटरों में इनर व्हील क्लब की ओर से विशेष सेवा अभियान चलाया गया। अभियान के तहत डायलिसिस मरीजों के परिजनों के बीच फल एवं आवश्यक उपयोगी सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान क्लब की सदस्याओं ने मरीजों व उनके परिजनों का हालचाल जाना और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।