अशोक नगर: हैदर गांव के पास कार चालक ने 26 वर्षीय युवक को टक्कर मारी, घायल ज़िला चिकित्सालय में भर्ती
अशोकनगर जिले के हैदर गांव के पास एक कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार पाठ खेड़ा निवासी विजय पुत्र गोविंद सिंह लोधी उम्र 26 वर्ष रविवार को रात 8:00 बजे अशोकनगर से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान हैदर के पास उसे कार चालक ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया घायल युवक को परिजनों द्वारा जिला चिकित्सालय पहुंचाया।